[ad_1]

यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में दबंगों द्वारा एक दलित युवक (Dalit Youth) की पीट-पीटकर खाल उधेड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने फसल कटने को लेकर दबंग के घर पर फोन किया.

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में दबंगों ने एक दलित युवक (Dalit Youth) की पीट-पीटकर खाल उधेड़ दी. उस युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने फसल कटने को लेकर दबंग के घर पर फोन किया. उस समय आरोपी अपने घर पर नहीं थे, उसकी बीवी से पीड़ित ने बात कर ली. आरोप है कि आरोपियों ने इसी बात को लेकर बुलंदशहर के पहासू कस्बे (Pahasu Town) में दलित युवक को बुरी तरह से पीटा. लाठी-डंडों से लैस दबंग रात में पीड़ित के घर पहुंचे और मारपीट की. पीड़ित युवक की तरफ से इस मामले में एफआईआर (FIR)दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पीड़ित विशाल ने कही ये बात
पहासू के कुमरपुर गांव के रहने वाले विशाल ने पुलिस को इस बाबत दी गई तहरीर में गांव के ही दीपू पर ये आरोप लगाए हैं. पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि इसी महीने 9 जुलाई को बाजरे की निकासी के बाबत उसने दीपू के घर पर फोन कर किया था. उस समय दीपू अपने घर पर नहीं था, तो फोन दीपू की पत्नी ने उठाया. पीड़ित विशाल ने कहा है कि दीपू की पत्नी से उसने यह जानकारी पति को देने की बात कही थी.

विशाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसी बात को लेकर रात 10 बजे दीपू अपने भाइयों- मुकेश और मोहित के साथ उसके घर पहुंचा. पीड़ित ने कहा है कि पत्नी से फोन पर बात करने को लेकर दीपू और उसके भाइयों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा. इस दौरान कई बार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ गाली-गलौज भी की. पीड़ित ने कहा है कि आरोपियों ने उसे इतना पीटा कि उसकी पीठ की खाल उधड़ गई. विशाल की पीठ और कमर के निचले हिस्से में पिटाई के निशान देखे जा सकते हैं. विशाल ने पुलिस से इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.



[ad_2]

Source