[ad_1]

प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने बुलंदशहर (Bulandshahr) के शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि बीजेपी ने एक आरोपी को अपना पदाधिकारी बना दिया. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा.

लखनऊ. बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr Violence) में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Martyr Inspector Subodh Kumar Singh) के हत्यारोपी शिखर अग्रवाल (Shikhar Agrawal) को सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए पदाधिकारी बनाए जाने पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. प्रियंका ने बुलंदशहर के शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि बीजेपी ने एक आरोपी को अपना पदाधिकारी बना दिया. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा.

प्रियंका गांधी ने शहीद की पत्नी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं देते हुए शहीद हुए सुबोध सिंह जी की पत्नी का बयान सुनिए. खबरों के अनुसार उनकी हत्या के आरोपी को आज भाजपा ने अपना पदाधिकारी बना दिया. उनकी पत्नी का सवाल एकदम जायज है. इस तरह से अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा.”

संस्था ने किया बाहर

बता दें साल 2018 में बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के एक अभियुक्त शिखर अग्रवाल को प्रधानमंत्री जनजागरूकता अभियान नाम की एक संस्था ने बुलंदशहर ज़िले के महामंत्री के तौर पर मनोनीत किया था. हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के जिलाध्यक्ष प्रियतम कुमार ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा कि इस बाबत जानकारी होते ही शिखर अग्रवाल को तत्काल उनके पद से मुक्त कर दिया गया है. साथ ही इस संस्था का बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है.

जमानत पर है बाहर

शिखर अग्रवाल बुलंदशहर हिंसा मामले में पिछले साल गिरफ़्तार हुआ था और इस समय ज़मानत पर बाहर है. 14 जुलाई को हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया समेत कई अन्य नेता भी नज़र आ रहे हैं.



[ad_2]

Source