[ad_1]

व्यापारियों का आरोप है कि एसडीएम ने बिना किसी कारण के three व्यापारियों को जबरन हिरासत में लिया. वहीं प्रशासन के अनुसार व्यापारियों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के चलते एसडीएम द्वारा यह कार्रवाई की गई.

औरैया. उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) जिले में three व्यापारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा. शहर कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड पर सैकड़ों व्यापारियों का आक्रोश एसडीएम के खिलाफ फूट पड़ा. व्यापारियों का आरोप है कि एसडीएम ने बिना किसी कारण के three व्यापारियों को जबरन हिरासत में लिया और कोतवाली ले गए. वहीं प्रशासन द्वारा बताया गया कि व्यापारियों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए एसडीएम द्वारा यह कार्रवाई की गई. वहीं व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकानें पिछले 30 वर्षों से हैं और सभी के नाम पक्के दस्तावेज भी हैं.

एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी

व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने एसडीएम रमेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया. व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि एसडीएम की दबंगई के कारण व्यापारी मानसिक रूप से परेशान हैं. आए दिन कानूनी कार्रवाई का हवाला देते हुए उत्पीड़न किया जा रहा है. ये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हाथों में तख्ती लेकर विरोध कर रहे व्यापारियों ने एसडीएम को हटाए जाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की.

उत्पीड़न और जबरन दबाव बनाने का आरोपव्यापारियों ने आरोप लगाया कि एसडीएम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं. जबरन दबाव बना रहे हैं. जबकि पिछले 30 सालों से अधिक समय से वे यहां व्यापार कर रहे हैं. फिलहाल जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. वहीं व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा है कि अगर एसडीएम औरैया रमेश यादव को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन बड़ा होगा.

ये है पूरा मामला

दरअसल पिछले 30 वर्षों से यमुना रोड पर व्यापार कर रहे 2 दर्जन से अधिक लकड़ी व्यापारियों को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का नोटिस दिया गया. व्यापारियों का कहना है कि उनके पास अपनी-अपनी दुकानों के पक्के दस्तावेज हैं और प्रशासन से विवाद के कारण मामला न्यायालय में भी चल रहा है. इसके बावजूद एसडीएम औरैया रमेश यादव की दबंगई के कारण व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया. व्यापारियों ने एसडीएम को हटाए जाने की मांग करते हुए यमुना रोड पर जाम करते हुए जमकर हंगामा किया. वहीं इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.



[ad_2]

Source