[ad_1]

हमीरपुर (Hamirpur) में कोतवाली राठ के दिवानपुरा मोहल्ले का ये मामला है. यहां शराब के नशे में एक युवक ने अपने चाचा पर फायर झोंक दिया. हमले में चाचा बाल-बाल बच गए. मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने युवक को पकड़ लिया और एक तस्वीर खिंचाई. ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) में एक दरोगा (Sub Inspector) द्वारा हिस्ट्रीशीटर आरोपी (Historysheeter) को पकड़ने की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Photo) हो रही है. दरअसल कोतवाली राठ के दिवानपुरा मोहल्ले का ये मामला है. यहां शराब के नशे में एक युवक ने अपने चाचा पर फायर झोंक दिया. हमले में चाचा बाल-बाल बच गए. इस दौरान मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने युवक को पकड़ लिया और एक तस्वीर खिंचाई. ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

वहीं इस तस्वीर पर यूपी के सीनियर आईपीएस नवनीत सिकेरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि दरोगा जी, स्टंट करने का इतना ही शौक था तो फिल्मों में ट्राई मार लेते. कसम से रेम्बो की याद दिला दी.

दरोगा की अपराधी को पकड़ने की स्टाइल की चर्चा

तस्वीर में दरोगा पीछे से युवक को दबोचे हुए हैं और उनके एक हाथ में अवैध असलहा और एक हाथ में पिस्टल नजर आ रही है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग अपने हिसाब से तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.दरअसल कोतवाली राठ के दिवानपुरा मोहल्ले वाले युवक ने शराब के नशे में अपने चाचा पर गोली चला दी थी. इस दौरान चाचा बाल-बाल बच गए. इलाके के चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दरोगा ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पकड़ कर फोटो खिंचवाई.

मौके पर पहुंचे दरोगा ने बचाई चाचा की जान

मामले में पुलिस की तरफ बताया गया कि 28 जुलाई को करीब 6.30 बजे हिस्ट्रीशीटर रिंकू यादव निवासी दिवानपुरा थाना राठ द्वारा अपने चाचा बालकिशुन यादव पर जान से मारने की नियत से फायर किया. वहां से कुछ दूरी पर चौकी इंचार्ज उरई चौकी, गश्त पर पर थे. फायरिंग की आवाज सुनकर चौकी इंचार्ज शाहजहां अली और उनके हमराही तत्काल मौके पहुंचे.

एक फायर के बाद कर रहा था तमंचा लोड, तभी…

इस दौरान दोबारा फ़ायर करने की नीयत से हिस्ट्रीशीटर रिंकू दूसरी बार तमंचा लोड कर रहा था. पुलिस को देखते ही हिस्ट्रीशीटर रिंकू भागने लगा. चौकी इंचार्ज एवं उनके हमराहियों द्वारा हिस्ट्रीशीटर रिकू को तमंचा एवं कारतूस सहित पकड़ लिया गया.

अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शाहजहां अली, चौकी इंचार्ज उरई चौकी, कांस्टेबल रोहित साहू और कांस्टेबल राजेश यादव शामिल हैं.



[ad_2]

Source