[ad_1]

हादसे का शिकार हुए परिवार के लोगों ने बताया कि 2 दिन पूर्व जब मूसलाधार बारिश हुई, तो पुराने मकान में दरार आ गया था. वो लोग मरम्मत करने की सोच ही रहे थे कि अचानक रात में यह हादसा हो गया.

रोहतास. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के रोहतास (Rohtas) से आ रही है जहां दो मंजिला मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में सात अन्य लोगों के भी जख्मी होने की खबर है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मलबा से निकालने के बाद इलाज के लिए करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर लाया गया है. घटना करगहर थाना क्षेत्र के बड़की अकोढ़ी की है.

दो दिन पहले ही मकान में आया था दरार

घायलों में एक बच्ची, दो बच्चा तथा दो महिलाएं भी शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व जब मूसलाधार बारिश हुई, तो पुराने मकान में दरार आ गया था. वो लोग मरम्मत करने की सोच ही रहे थे कि अचानक रात में यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ राजकुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गये हैं तथा जमीनदोज मकान के मलबे को हटाया जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. बता दें कि यह  पुराना मकान बड़की अकोढ़ी के छटू राम का था.

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारीइस हादसे में दो बच्चे समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत एसडीओ राजकुमार गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है



[ad_2]

Source