[ad_1]

संजय सिंह (Sanjay Singh) का कहना है कि प्रदेश में कोरोना और क्राइम के बीच इस बात की होड़ मची है कि कौन आगे निकलेगा. उन्होंने कहा कि आज यूपी में कोरोना मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं, तो वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है.

लखनऊ. आम आदमी पार्टी (AAP  राज्य सभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) व बिगड़ती कानून-व्यवस्था (Law and Order) को लेकर सूबे की योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है. संजय सिंह का कहना है कि प्रदेश में कोरोना और क्राइम के बीच इस बात की होड़ मची है कि कौन आगे निकलेगा. उन्होंने कहा कि आज यूपी में कोरोना मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं, तो वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है. कोरोना और क्राइम दोनों को रोकने में सरकार फेल साबित हुई है.

मरीजों को नहीं मिल रहे बेड

संजय सिंह ने कहा कि यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री योगी की टीम-11 डेढ़ लाख बेडों के इंतजाम का दावा कर रही. आज यूपी में कोरोना मरीजों को बेड भी नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार को दिल्ली मॉडल से सीख लेनी चाहिए.

कानून व्यवस्था भी ठप्पउधर कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है. विपक्षी दलों पर मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. कानपुर में लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण और फिर हत्या का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि फिरौती दिलाने के बाद भी पुलिस उसे नहीं बचा सकी.

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम पर कहा कि सरकार को मंदिर के साथ ही कोरोना और क्राइम पर भी कंट्रोल करने की ओर ध्यान देना चाहिए. सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा. ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

(इनपुट: राजीव पी सिंह)



[ad_2]

Source