AAP नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गृहमंत्री और LG आवास पर विरोध-प्रदर्शन की मांग

[ad_1]

AAP नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गृहमंत्री और LG आवास पर विरोध-प्रदर्शन की मांग

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और आतिशी (Aatishi) ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आप नेताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की कि दिल्ली पुलिस के उस आदेश को रद्द किया जाए जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन की इजाजत खारिज कर दी गई थी.

Newsbeep

रविवार को आप नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने दिल्ली पुलिस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर 4-Four लोगों के विरोध प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए इजाजत खारिज कर दी थी.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ आप विधायकों को घर से ही हिरासत में ले लिया था. जबकि आप नेता आतिशी और कुछ अन्य नेताओं को उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए हिरासत में ले लिया था. 

[ad_2]

Source hyperlink