BBL 2020: राशिद खान ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, उछलकर ऐसे लपकी गेंद - देखें पूरा Video

[ad_1]

BBL 2020: राशिद खान ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, उछलकर ऐसे लपकी गेंद - देखें पूरा Video

राशिद खान ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, उछलकर ऐसे लपकी गेंद – देखें Video

Big Bash League 2020: बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ड हुर्रिकेन्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स (Hobart Hurricanes Vs Adelaide Strikers) के बीच मुकाबला खेला गया. डार्की शॉर्ट (D’Arcy Short) की धमाकेदार पारी की बदौलत होबार्ड ने यह मुकाबला आसानी से 11 रन से जीत लिया. एडिलेड भले ही हार गया हो, लेकिन उनके तरफ से खेल रहे राशिद खान (Rashid Khan) ने शानदार परफॉर्म किया. उन्होंने एक विकेट लेने के साथ-साथ शानदार कैच भी लपका. उन्होंने बाउंड्री पर उछलकर कोलिन इंगराम (Colin Ingram) का कैच लपका. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. 

यह भी पढ़ें

होबार्ड 2 विकेट खोकर 15 ओवर में 137 रन बना चुका था. विकेट के लिए कप्तान ने पीटर सिडल को गेंद थमाई थी. सिडल की गेंद पर कोलिन इंगराम ने छक्का के लिए शॉट खेला. बाउंड्री पर राशिद खान फील्डिंग कर रहे थे. राशिद खान ने कैच पकड़ लिया, लेकिन वो बाउंड्री के पार जा रहे थे. उन्होंने गेंद को उछाला और ग्राउंड पर लौटने के बाद फिर पकड़ लिया. 

देखें Video:

Newsbeep

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था, लेकिन उनका फैसला सही साबित नहीं हुआ. डार्की शॉर्ट और विल जैक्स ने मिलकर 63 रन जोड़ लिए थे. फिर शॉर्ट के साथ मिलकर कोलिन इंगराम ने पारी को संभाला.

होबार्ड ने 20 ओवर में 174 रन बनाए. जवाब में एडिलेड 163 रन ही बना सका. जेम्स फॉल्कनर ने three विकेट लिए, तो वहीं जोहान बोथा और रिले मेरेडिथ को 2-2 विकेट मिले. डेनियल वोरॉल ही 62 रन बना सके, उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला.



[ad_2]

Source hyperlink