[ad_1]

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को बर्खास्त करने की मांग की. बौखलाए नंदकिशोर यादव ने जवाबी हमले किए. इसी बीच एक ट्वीट करके चिराग पासवान ने तेजस्वी के सुर में सुर मिलाया.

पटना. बिहार (Bihar) के गोपालगंज में गंडक नदी के दबाव के कारण सत्तर घाट पुल का एप्रोच रोड टूट गया है. इस एप्रोच रोड को बने अभी सिर्फ महीना बीता था. ऐसे में इस हादसे ने एकतरफ जहां सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी योजना पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है, वहीं विपक्ष को बैठे-बिठाए सरकार पर हमला करने का एक मौका भी दे दिया है. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) ने सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर दवाब बनाते हुए पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी कर दी है.

तेजस्वी के हमले पर तिलमिलाए नंदकिशोर यादव

सत्तर घाट के इस हादसे से सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है, ऐसे में तेजस्वी के ताबड़तोड़ हमले ने सरकार को और ज्यादा परेशान कर दिया है. सरकार का बचाव करने के लिए जब पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव (Nandkishore Yadav) ने खुद मोर्चा संभाला. उन्होंने तेजस्वी पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि मुझे तो इस ट्विटर ब्वाय पर तरस आता है, जिसे पुल और उसके एप्रोच रोड में कोई फर्क ही समझ में नहीं आता है और जो खुद पहले पथ निर्माण का मंत्री भी रह चुका है. नंदकिशोर यादव ने कहा जो खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हों वे भला कैसे किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं. उन्हें यह जान लेना चाहिए कि ये लालू राज नहीं है, जहां लूट मची है. हम डंके की चोट पर कहते हैं कि हमारी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है. जो लोग हमसे इस्तीफा मांगते हैं वे पहले अपने गिरेबां में झांक लें.

तेजस्वी को मिला चिराग का साथ

नंदकिशोर यादव ने भले ही तेजस्वी के हमले पर पलटवार कर दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के एक ट्वीट ने नीतीश सरकार को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया. चिराग ने अपने ट्वीट में लिखा 264 करोड़ की लागत से बने पुल का एक हिस्सा आज ध्वस्त हो गया है. जनता के पैसे से कोई भी कार्य पूरी गुणवत्ता से किया जाना चाहिए था. इस तरह की घटनाएं जनता की नजर में ZERO CORRUPTION पर सवाल उठाती हैं. लोजपा मांग करती है कि उच्च स्तरीय जांच कर जल्द दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे. चिराग का यह ट्वीट तेजस्वी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है.



[ad_2]

Source