[ad_1]

CBSE 12th Results 2020: पिछले साल के मुकाबले इस बार देहरादून रीजन (Dehradun Region) का रिजल्ट अच्छा रहा है. 7 फीसदी रिजल्ट बढ़ा है.

देहरादून. सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Results) सोमवार को घोषित कर दिया है. तय तारीख से पहले रिजल्ट घोषित होने की जानकारी देहरादून के रीजनल ऑफिसर को भी नहीं थी. हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार देहरादून रीजन (Dehradun Region) का रिजल्ट अच्छा रहा है. 7 फीसदी रिजल्ट बढ़ा है, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है. उत्तराखंड के देहरादून रीजन में 83.22 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं.

कोविड 19 के चलते सीबीएसई ने इस बार रिजल्ट के पैटर्न में काफी बदलाव किए. इस बार टॉपर्स के नाम घोषित नहीं किए गये हैं. वहीं फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी एसेंशियल रिपीट शब्द का इस्तेमाल किया गया है.

देहरादून का 14वां स्थान रहा 

इस बार देहरादून रीजन से 61,245 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. जिनमें सीबीएसई ने टॉप 5 विषयों में नंबर देखकर रिजल्ट अनाउंस किया है. ओवरऑल रिजल्ट की बात की जाए तो त्रिवेंद्रम 97.7% के साथ टॉप पर रहा है, जबकि देहरादून का स्थान 14वां रहा है. ओवरऑल रिजल्ट 88.78 परसेंट रहा है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5.38 फीसदी अधिक है.हालांकि इस बार रिजल्ट के बारे में सबसे हैरानी की बात ये रही कि सीबीएसई के अधिकारी भी इस बात से अनजान रहे कि रिजल्ट कब आएगा.

सीबीएसई के रीजनल डायरेक्टर रणबीर सिंह ने बताया  कि बोर्ड को लगता था कि रिजल्ट की तारीख अनाउंस होने से बच्चों में डर पैदा हो सकता है. इसलिए पिछले 2 साल से रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की जाती है. संभावित तारीख से एक-दो दिन आगे-पीछे रिजल्ट जारी कर दिये जाते हैं.



[ad_2]

Source