[ad_1]

दिव्यांशी (Divyanshi) ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं. बता दें कि हाईस्कूल (High School) में उसे 97.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे.

लखनऊ. CBSE 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस वर्ष 88.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि पिछले वर्ष 83.40 फीसदी पास हुए थे. यानी इस बार रिजल्ट 5.38 % बेहतर रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत 92.15 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 86.19 रहा है. इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ नवयुग रेडियंस स्कूल की छात्रा दिव्यांशी जैन (Divyanshi Jain) ने एक नया इतिहास रचा हैं. दिव्यांशी ने 12वीं में 600 में से 600 नंबर हासिल किए हैं. उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिव्यांशी जैन को बधाई दी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “सीबीएससी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी जैन को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”

छात्रा दिव्यांशी की इस सफलता के बाद स्कूल से लेकर आस-पड़ोस और परिचित रिश्तेदारों में बधाई देने का तांता लग गया. दिव्यांशी ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे शत-प्रतिशत नंबर मिल सकते हैं. बता दें कि हाईस्कूल में उसे 97.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे. दिव्यांशी के पिता राकेश प्रकाश जैन बिजनेसमैन तथा सीमा जैन गृहिणी हैं. फिलहाल, दिव्यांशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करने का फैसला लिया है. दिव्यांशी को इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र और इंश्योरेंस जैसे विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं.

दिव्यांशी की रिपोर्ट कार्ड
इंग्लिश- 100
संस्कृत- 100
इतिहास- 100
भूगोल- 100

इश्योरेंस- 100
इकोनॉमिक्स- 100

ये भी पढे़ं- बाबरी विध्वंस मामला: CBI की विशेष अदालत में पेश हुये कल्याण सिंह, बोले- कांग्रेस ने मुझे फंसाया

रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र यश अग्रहरी ने 97.eight प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसी स्कूल की श्रेया को भी 97.eight प्रतिशत अंक मिले हैं. आरएलबी के रितिक वर्मा ने 97.6 प्रतिशत और  आस्था त्रिपाठी व समीन ने 97.four प्रतिशत अंक पाए हैं. लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र देव सिंह को 97 प्रतिशत और हर्ष कुमार गुप्ता को 96 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अवध कॉलिजिएट की छात्रा खुशी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.



[ad_2]

Source