[ad_1]

अंकित कुमार के बयान पर दो नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है.

छपरा. छपरा (Chhapra) के अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव में गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे एक बड़ी लूट (Loot) की वारदात हुई है. पांच की संख्या में आए बदमाशों ने घर के लोगों को हथियार के बल कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद घर से करीब 3.45 लाख नकद राशि और 20 लाख की संपति लूटकर फरार हो गए. यह वारदात गड़खा-मानपुर रोड के रामगढ़ा गांव में पटना पब्लिक स्कूल के सामने स्थित पूर्व कस्टम एएसआई स्व. रामबाबू राय के घर में हुई है. लुटेरे जब समान लेकर चले गए तब घरवालों ने हल्ला किया. इसके बाद आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान पटना पब्लिक स्कूल के पीछे छह सूटकेस, संदूक, अटैची फेंका हुआ पाया, जिसे तोड़कर उसमें रखे सामान लेकर लुटेरे फरार हो गये थे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अवतार नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. इस संबंध में पूर्व कस्टम एएसआई स्व. रामबाबू राय के पुत्र अंकित कुमार के बयान पर दो नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत (Detain) में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है.

3.45 लाख रुपये समेत 20 लाख की संपति की लूट की एफआईआर

लूट की वारदात के संदर्भ में पूर्व कस्टम एएसआई स्व. रामबाबू राय के पुत्र अंकित कुमार ने अवतार नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें कहा है कि लुटेरों ने नकद 3.45 लाख रुपये सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य के समान लूट लिए गए हैं.

हिरासत में लेकर पूछताछअवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव में पहली बार लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत किया है. जिसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रामगढ़ा गांव के ही सिपाही राय के पुत्र रोशन कुमार राय को हिरासत में लिया है.



[ad_2]

Source