[ad_1]

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के सीबीआई जांच (CBI investigation) नहीं करवाए जाने के बयान पर मंत्री संजय झा (Minister Sanjay Jha ) ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इगो छोड़ देना चाहिए.

पटना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot ) मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Home Minister of Maharashtra Anil Deshmukh ) द्वारा CBI जांच की मांग नकारने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. गृह मंत्री के बयान के बाद तमाम विपक्षी पार्टियां सवाल खड़े कर रही हैं और बिहार सरकार से अपील कर रही है कि इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करे. इस बीच बिहार सरकार की ओर से भी पहली प्रतिक्रिया आई है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) ने NEWS 18 से कहा कि सुशांत सिंह का परिवार अगर CBI जांच कराना चाहता है तो बिहार सरकार इस पर विचार कर सकती है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पहल पर सुशांत सिंह के पिता ने राजीव नगर थाना में मामला दर्ज करा दिया है और इसके बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है. हालांकि मुंबई पुलिस से वो सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिसकी अपेक्षा है. उन्होंने कहा कि साथ ही इस मामले की जांच CBI से कराने की बात कही जा रही है. अगर सुशांत  सिंह का परिवार इसकी अपील करता है तो निश्चय ही बिहार सरकार इस पर गंभीरता से सोचेगी.

‘इगो छोड़े महाराष्ट्र सरकार’

जल संसाधन मंत्री ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के सीबीआई जांच नहीं करवाए जाने के बयान पर कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इगो छोड़ देना चाहिए. सब का मकसद एक होना चाहिए कि परिवार को कैसे न्याय मिले. बता दें कि कानून के जानकार भी बताते हैं कि चूंकि बिहार में केस दर्ज है ऐसे में अगर बिहार की सरकार चाहेगी तो यहां दर्ज केस की जांच के लिए सीबीआई को ट्रांसफर कर सकती है. मांझी ने अनिल देशमुख पर बोला तीखा हमला

इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर तीखा हमला करते हुए दोषियों को बचाने का आरोप लगाया. मांझी ने कहा कि अगर CBI जांच से सरकार भागती है इसका मतलब दोषियों को बचा रही है. सिनेमा जगत में बड़ा नेक्सेस ही जिसे खत्म किया जाना चाहिए. ये तभी होगा जब मामले की जांच CBI करेगी.

इन नेताओं ने की है सीबीआई जांच की मांग
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी. इसे लेकर कई राजनीतिज्ञ भी आगे आए. इसमें एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व सांसद पप्पू यादव,  बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं. स्वामी ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था. वहीं, पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को सीबीआई जांच की मांग करते हुए पत्र लिखा था.



[ad_2]

Source