[ad_1]
कोरोना हॉस्पिटल (Covid Hospital) की शुरुआत होने से तराई-भाबर के मरीजों को राहत मिलेगी. साथ ही हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और कुमाऊं के अन्य कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों को दबाव कम होगा. यहां 30 डॉक्टरों और 10 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है
दूसरे हॉस्पिटलों पर दबाव कम होगा
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इस दौरान कहा कि डैडिकेटेड कोरोना हॉस्पिटल की शुरुआत होने से तराई-भाबर के मरीजों को राहत मिलेगी. साथ ही हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और कुमाऊं के अन्य कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों को दबाव कम होगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल में 30 डॉक्टरों और 10 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है, जो यहां भर्ती मरीजों को देखेंगे. सीएम ने अपने ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे के दौरान कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया. इस दौरान प्रभारी मंत्री मदन कौशिक के साथ ही विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन सिंह चीमा समेत कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह, आईजी अजय रौतेला समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद थे.
सीएम ने गिनाए विकास कार्यहॉस्पिटल और अन्य योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने रुद्रपुर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया. सीएम ने कहा कि ऊधम सिंह नगर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि पंतनगर एयरपोर्ट है. जिसे सरकार इंटरनेशनल दर्जे का एयरपोर्ट बनाने का निर्णय ले चुकी है.
गंभीर मरीजों के लिए जरूरी है हॉस्पिटल
कोरोना के सामान्य मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर आइसोलेट किया जा रहा है. लेकिन गंभीर मरीजों को लिए अस्पताल जरूरी है. आने वाले समय में कोरोना की स्थिति और गंभीर हो सकती है. ऐसे में भविष्य के लिए नया अस्पताल राहत की बात है.
लगातार बढ़ रही है मरीजों संख्या
राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मरीजों की संख्या साढ़े छह हजार को पार कर चुकी है. जिसमें ऊधम सिंह नगर में 1200 से ज्यादा और नैनीताल में 1000 से ज्यादा मरीज शामिल हैं. ऐसे में नया कोविड हॉस्पिटल भविष्य में मरीजों को राहत देगा.
[ad_2]
Source

