back

[ad_1]

Coronavirus India LIVE Updates: भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.77 प्रतिशत हुआ

भारत में कोरोना के मामले 1 करोड़ पार हो चुके हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 191 देश कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक करीब 7 करोड़ 93 लाख लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. तीन करोड़ 29 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और चार करोड़ 46 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. इस महामारी ने एक साल में दुनियाभर में करीब 17 लाख 42 हजार लोगों की जान ले ली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में शुक्रवार को समाप्त 24 घंटों में 23,067 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,01,46,845  हो चुकी है. वहीं इस दौरान 336 लोगों की मौत हो गई है. अब तक कुल मृतकों की संख्या 1,47,092 हो गई है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 97,17,834 हो चुकी है. शुक्रवार को समाप्त 24 घंटों में 24,661 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या three लाख से नीचे है. इस समय देश में 2,81,919 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट 95.77 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 2.78 फीसदी है. डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है.

Coronavirus LIVE Updates in Hindi (Covid-19):

Coronavirus LIVE News: उत्तराखंड में कोविड-19 के 468 नए मामले

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तराखंड में कोविड-19 के 468 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 468 नए मामले सामने आने से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढकर 88,844 हो गई है.

Coronavirus LIVE Updates: ब्रिटेन से लौटी कोरोना संक्रमित महिला यात्री के साथी यात्रियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, ब्रिटेन से लौटी कोरोनावायरस संक्रमित एक महिला यात्री के साथ एपी एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित कोच में दिल्ली से विशाखापट्टनम तक की यात्रा करने वाले eight यात्रियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है.

Coronavirus LIVE: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 853 नए मामले

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमण के 853 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 2,73,279 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 109 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 995 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की. सूबे में कोरोना संक्रमित 10 लोगों की मौत हुई है.

[ad_2]

Source hyperlink