back

[ad_1]

Coronavirus India Updates: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1423 नये मामले सामने आये

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक साढ़े छह करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. भारत में अबतक 96,77,203 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. राहत की बात है कि देश में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार में कमी के संकेत हैं. राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण दर four फीसदी से नीचे रही. सक्रिय मरीज 3.78 फीसदी हैं. पहली बार सक्रिय मरीजों की दर four फीसदी से नीचे आई है. इधर भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस की अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन के लिए DCGI में आवेदन किया है. भारत बायोटेक पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल करने वाली और आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन करने वाली पहली कंपनी बन गई है. भारत बायोटेक देश में बैक्सीन का अभी फेज-Three ट्रायल कर रहा है.

Coronavirus dwell updates

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1423 नये मामले सामने आये
 छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1423 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,48,232 हो गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में सोमवार को 190 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1382 लोगों ने घर में पृथक-वास में रहने की अवधि को पूरा कर लिया. 

मध्य प्रदेश में कोरोना के 1,307 नए मामले सामने आए

मध्य प्रदेश में कोरोना के 1,307 नए मामले सामने आए. कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कुल मामले 2,15,957 हो गए हैं. अबतक 3,347 लोगों की मौत हो चुकी है.

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 988 हो गयी है जबकि संक्रमण के 179 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 110457 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग की आज रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 107710 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 1759 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.



[ad_2]

Source hyperlink