back

[ad_1]

Coronavirus Updates:  झारखंड में संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 190 नए मामले

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार यानी 16 दिसंबर को जारी किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 26,382 नए केस सामने आए हैं, वहीं 387 लोगों की मौत हुई है. नए केस दर्ज होने के बाद भारत में कोरोना के कुल 99,32,548 मामले सामने आ चुके हैं. अब तक कुल 1,44,096 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में फिलहाल कुल 3,32,002 लोगों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में कुल 33,813 लोग ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके कुल मरीजों की संख्या 94,56,449 हो गई है.

Coronavirus Updates in Hindi (Covid-19):

झारखंड में संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 190 नए मामले

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 190 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,121 हो गयी, वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1004 हो गयी.स्वास्थ्य विभाग की बुधवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. राज्य के 1,12,121 संक्रमितों में से 1,09,532 लोग ठीक हो गए हैं, वहीं 1585 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है.

[ad_2]

Source hyperlink