[ad_1]

यूपीपीसीएस उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 18 जुलाई को होने वाले इंटरव्यू अब 13 अगस्त से आयोजित किए जाएंगे. UPPCS-2018 के इन्टरव्यू की तारीखों में ये बदलाव शनिवार-रविवार को लागू किए जाने वाले लॉकडाउन की वजह से किए गए हैं.

लखनऊ/प्रयागराज. यूपीपीसीएस (UPPCS) के इंटरव्यू की तिथियों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने बड़ा फेरबदल किया है. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के बढ़ते संक्रमण और इसकी रोकथाम के मद्देनजर होने वाले लॉकडाउन (Lockdown) का असर प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों पर भी पड़ रहा है. पीसीएस 2018 (PCS-2018) के इंटरव्यू की तिथियों में covid-19 ने फिर बदलाव करवा दिया है.

आयोग ने जारी किया नया टाइम टेबल

अब इन तारीखों पर होंगे इंटरव्यू
बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग 18 जुलाई को होने वाले इंटरव्यू की तारीख बढ़ा कर 13 अगस्त कर दी है. यही नहीं इसी अनुक्रम में 19 जुलाई को होने वाला इंटरव्यू अब 14 अगस्त को होगा तो वहीं 20 जुलाई को होने वाला इंटरव्यू 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. 25 जुलाई को होने वाला इंटरव्यू अब 19 अगस्त को होगा जबकि 26 जुलाई को होने वाला इंटरव्यू 20 अगस्त को होगा. 27 जुलाई को होने वाला इंटरव्यू 21 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.ये भी पढ़ें- CBSE 12th Results: लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने हासिल किये 600 में से 600 अंक

वहीं 10 अगस्त को होने वाला इंटरव्यू 25 अगस्त को आयोजित होगा. यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश कुमार के मुताबिक दरअसल कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रदेश में हर हफ्ते शनिवार व रविवार को लॉकडाउन फिर लागू कर दिया गया है जिसके चलते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू की तिथियों में ये फेरबदल किया है. (इनपुट-सर्वेश दुबे)



[ad_2]

Source