[ad_1]

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के रिकॉर्ड 4453 नए मामले सामने आये हैं. जबकि अब तक इस बीमारी की वजह से 1630 लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 4453 नए मामले सामने आये, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. जबकि इस संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया. इसके साथ उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक्टिव केसों की संख्‍या बढ़कर करीब 40 हजार (39968) हो गयी है.

अब तक 48663 कोरोना मरीज हुए डिस्‍चार्ज
अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये हैं. जबकि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 39 968 हो गई है. साथ ही कहा कि आज आए 4453 नए मामले, प्रदेश में एक दिन में आयी सर्वाधिक संख्या है. इससे पहले गुरुवार को 3765 नए मामले सामने आये थे, उसी दिन संक्रमण के कारण 57 लोग की मौत हुई थी जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा है.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 48 663 लोग पूर्णत: उपचारित होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं. संक्रमण के कारण अब तक 1630 लोगों की जान गयी है. इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में 34973 लोग हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में उपचार चल रहा है. जबकि संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में 2584 लोग हैं, जिनके नमूने एकत्र कर जांच करायी जा रही है.कानपुर, मेरठ और आगरा में सबसे अधिक मौत

आज शाम जारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 43 मौतों में से छह कानपुर में हुई हैं. वहीं लखनऊ, वाराणसी और बरेली में पांच-पांच लोगों की मौत संकमण से हुई है. राज्य में अब तक सबसे अधिक 199 मौतें कानपुर में हुई हैं. मेरठ में 107 और आगरा में 100 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है.

यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड जांच
अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में जांच का नया रिकॉर्ड बना. एक दिन में कुल 1,15,618 नमूनों की जांचे की गई, यह राष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड है.



[ad_2]

Source