Farmers Protest LIVE: अमित शाह और किसान नेताओं के बीच बातचीत फेल, 12 बजे किसानों की बैठक

[ad_1]

Farmers Protest LIVE: अमित शाह और किसान नेताओं के बीच बातचीत फेल, 12 बजे किसानों की बैठक

Farmers Protest Today: आज नहीं होगी कोई बैठक

Farmer Protest Live Updates: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कुछ किसान नेताओं (Farmer Leaders) के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच आज प्रस्तावित छठे दौर की वार्ता अधर में लटक गई है. हालांकि, सरकार की ओर से आज की बातचीत के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन शाह के साथ हुई बैठक के बाद कुछ किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता. इन नेताओं ने कहा कि सरकार के लिखित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद ही अगले कदम पर निर्णय लिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ आज 12 बजे सिंघू बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसानों की बैठक होगी. 

Here is The Live Update of Farmer Protest in Hindi:

 

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश

गृहमंत्री ने कल किसान संगठनों से कानून में क्या संशोधन हो सकते हैं उस पर बात की. किसानों ने जो भी संशोधन करने की मांग की उन्होंने सभी संशोधन करनी की बात कही है. आज वे किसानों को लिखित प्रस्ताव दे रहे हैं, किसान विचार कर सरकार को बताएंगे. 

पंजाब के गावों पर दिख रहा है किसान आंदोलन का असर, महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ी

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हनन मुल्ला  

कल बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला. सरकार आज सुबह 11 बजे तक लिखकर भेजेगी(प्रस्ताव), 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर हमारी बैठक है. सरकार ने 10 दिसंबर को बैठक के लिए बोला है, अगर प्रस्ताव के बाद कुछ सकारात्मक निकल कर आता है तो कल बैठक हो सकती है.

सिंघू बार्डर पर धरने पर बैठे एक किसान की मौत 

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन पर बैठे 32 वर्षीय किसान की ठंड लगने से मौत हो गई. मृतक का शव मंगलवार की सुबह उस ट्राली में निला जहां वह सोए थे. मृतक किसान सोनीपत के गोहना के रहने वाले हैं, पिछले 10 दिन से अपने गांव वालों के साथ सिंघू बार्डर पर धरने पर बैठे थे. 

राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता

प्रस्ताव पर चर्चा होगी, बैठक(छठे दौर की वार्ता) रद्द हो गई है। पहली बार सरकार का दस्तावेज सामने आएगा, आगे के आंदोलन की रूपरेखा प्रस्ताव के बाद तय होगी. 

सुखविंदर सिंह सभरा, किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब

सरकार इस समय हड़बड़ाहट में है, कल शाम बुलाई गई बैठक बेफायदा थी। प्रस्ताव भेजना था तो 6 या 7 दिसंबर को भेजते। अगर प्रस्ताव में संशोधन की बात आती है तो उससे बात नहीं बनेगी.

टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी 

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “ये कानून रद्द करने होंगे, ये किसानों के खिलाफ हैं.

11 बजे किसानों की बैठक

आज सुबह 11 बजे टिकरी बार्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों की बैठक होगी. इस बैठक में हरियाणा के जिन किसान संगठनों ने सरकार से मिलकर बिल के लिए धन्यवाद दिया था उनके ऊपर चर्चा की जाएगी. इसके बाद टिकरी बार्डर पर आंदोलन में बैठे हरियाणा और पंजाब के किसान संगठन 1 बजे प्रेस कांन्फ्रेंस करेंगे. 

[ad_2]

Source hyperlink