[ad_1]

न्यूज 18 के पास गोंडा किडनैपिंग केस (Gonda Kidnapping Case) से जुड़ी अहम सीसीटीवी फुटेज है. इसमें अपहरण की तस्वीरें कैद हुई हैं. इसमें किडनैपर के झांसे में आने के बाद नमो उसके पीछे-पीछे कार तक जाता दिख रहा है.

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले में बढ़ते अपराधों के बीच कानपुर (Kanpur) की तर्ज पर यहां भी एक बड़े व्यवसायी के eight साल के पोते नमो गुप्ता (Namo Gupta) के अपहरण (Kidnapping) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में भी कानपुर की तर्ज पर अपहरणकर्ताओं ने फोन पर परिजनों से फिरौती की डिमांड की है, जो four करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस वारदात को लेकर नगर में दहशत का माहौल है.

कार तक किडनैपर के साथ गया नमो

इस बीच मामले में एक वीडियो सामने आया है. न्यूज 18 के पास सीसीटीवी फुटेज है. इसमें अपहरण की तस्वीरें कैद हुई हैं. इसमें किडनैपर के झांसे में आने के बाद नमो उसके पीछे-पीछे कार तक जाता दिख रहा है. यहां कार की पिछली सीट पर उसे अंदर खींच लिया जाता है. घटना के 17 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस और क्राइम ब्रांच के हाथ अब तक खाली हैं.

पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र लेकर अपहरणकर्ता आए थे और मास्क व सैनेटाइजर देने की बात कर रहे थे. करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में कस्बा पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले गुटखा मसाला के एक बड़े विक्रेता राजेश कुमार गुप्ता के पोते और हरि गुप्ता के बेटे नमो का बदमाशों ने अपहरण कर लिया.इस तरह दिया सरेआम घटना को अंजाम

बताया जाता है कि अपहरणकर्ता एक कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के लिए आए और यहां लोगों का नाम एक कागज पर लिख रहे थे. मोहल्ले में सैनेटाइजेशन कराने व सैनेटाइजर, मास्क का वितरण करने का झांसा भी दिया. इस दौरान अपहरणकर्ता जब राजेश गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो उन्होंने सैनेटाइजर देने की बात कही और eight वर्षीय बच्चे को साथ में लेकर यह कहते हुए गए कि गाड़ी से सैनेटाइजर निकाल कर दे देते हैं. गाड़ी के पास पहुंचते ही बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो गए.

पिता को कई फिरौती की कॉल तो हुई अपहरण की जानकारी

यह जानकारी तब परिवार वालों को तब हुई, जब बच्चे के पिता हरि गुप्ता के मोबाइल पर बदमाशों ने कॉल किया. अपहरणकर्ताओं ने कहा कि four करोड़ रुपए की व्यवस्था कर लो, इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने नगर के प्रत्येक मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला है. फिलहाल पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है और पड़ोसी जिलों को एलर्ट कर अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है.



[ad_2]

Source