Hina Khan ने नेहा कक्कड़ के सॉन्ग

[ad_1]

Hina Khan ने नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'लड़की आंख मारे' गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन, देखें Video

लड़की आंख मारे गाने पर हिना खान (Hina Khan) ने दिया गजब का एक्सप्रेशन

खास बातें

  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ के गाने पर हिना खान ने दिया गजब का एक्सप्रेशन
  • हिना खान का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में हिना खान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रेड और ब्लैक कलर के खूबसूरत से ड्रेस में नजर आ रही हैं और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गाने पर गजब का एक्सप्रेशन दे रही हैं. हिना के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- फील करो रील करो.

यह भी पढ़ें

हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो को एक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही नहीं, फैन्स हिना खान की खूब तारीफ भी कर रहे हैं. वैसे भी सॉन्ग पर डांस के सात ही हिना खान के एक्सप्रेशंस भी बहुत ही कमाल के हैं. इस वीडियो में जिस तरीके से हिना खान एक्सप्रेशन दे रही हैं उनकी जितनी भी तारीफ कि जाए कम है. 

Newsbeep

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म ‘हैक्ड’ में भी काम कर चुकी हैं.



[ad_2]

Source hyperlink