JEE Main 2021 Dates: शिक्षा मंत्री आज इस समय करेंगे जेईई मेन 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा, जानिए अहम जानकारी

[ad_1]

JEE Main 2021: 4 बार दे सकेंगे जेईई मेन 2021 परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किया परीक्षा की तारीखों का ऐलान

JEE Main 2021 Exam: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेन परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी है. 

नई दिल्ली:

JEE Main 2021 Exam: जेईई मेन 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा की तारीखों का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’) ने जेईई मेन परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी है. शिक्षा मंत्री ने बताया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस साल जेईई मेन 2021 की परीक्षा साल में 4 बार यानी 4 सत्रों में आयोजित करेगी. जेईई मेन 2021 की परीक्षा  फरवरी, मार्च , अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी. फरवरी सत्र की परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगी. 

यह भी पढ़ें

इससे पहले आज सुबह शिक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी थी कि वे आज जेईई मेन 2021 (JEE Main 2021) परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेंगे. उन्होंने वीडियो मैसेज ट्वीट कर लिखा था, “जेईई (मुख्य) परीक्षा 2021 के संबंध में अपने रचनात्मक सुझाव साझा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. हमने आपके सुझावों पर चर्चा की. मैं आज शाम 6 बजे परीक्षा के शेड्यूल की घोषणा करूंगा और यह भी कि परीक्षा कितनी बार आयोजित की जाएगी.”

Newsbeep

बता दें कि बीते दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2021 (JEE Main 2021) परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें अन्य अहम जानकारी के साथ परीक्षा के नए पैटर्न के बारे में भी बताया गया था, लेकिन NTA ने बाद नें इसे वापस ले लिया था.

वहीं, शिक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह छात्रों के साथ ऑनलाइन वार्ता में कहा था कि सरकार अगले वर्ष से एक साल में तीन या चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन कराने के सुझावों पर विचार कर रही है. मंत्री ने कहा था कि जेईई (मेन 2021) के लिए पाठ्यक्रम पूर्ववर्ती वर्ष जैसा ही रहेगा और एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत छात्रों को 90 (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 30 -30 सवालों) में से 75 सवालों (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 सवालों) का जवाब देने का विकल्प मिलेगा.



[ad_2]

Source hyperlink