[ad_1]

Kanpur Shootout Update: सांसद संजय सिंह ने कानपुर मुठभेड़ (Kanpur Encounter) में शहीद सब इंस्पेक्टर नेबू लाल के परिजनों से मुलाकात की. शहीद के परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कानपुर मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की शहादत को गहरी साज़िश करार दिया है.

 प्रयागराज. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानुपर में eight पुलिसवालों की हत्या के बाद से ही प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई है. सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रही हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा (Rajya Sabha) सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने भी प्रदेश की कानून व्यवनस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.  बता दें कि, बुधवार को प्रयागराज दौरे पर आए सांसद संजय सिंह ने कानपुर मुठभेड़ में शहीद सब इंस्पेक्टर नेबू लाल के परिजनों से मुलाकात की. शहीद के परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद संजय सिंह ने कानपुर मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की शहादत को गहरी साज़िश करार दिया है. उन्होंने पूरे मामले की ज्यूडिशियल इन्क्वायरी कराए जाने की मांग की है.

संजय सिंह ने योगी सरकार से मांग की है कि कानपुर कांड की हाईकोर्ट के सीटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए ताकि इस मामले में सरकार और पुलिस कर्मियों पर लग रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके. आम आदमी पार्टी नेता ने आरोप लगाया है कि कानपुर की घटना सरकार, पुलिस और माफियाओं के गठजोड़ से हुई है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है. वहीं यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी आम आदमी पार्टी के सांसद ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

ये भी पढ़ें: दानापुर: सैनेटाइजर का स्प्रे करवा रहे थे BJP नेता, बाइक में आए बदमाशों ने मारी गोली

सरकार पर साधा निशाना

सांसद संजय सिंह कहा है कि यूपी में दिल्ली की तुलना में काफी कम कोरोना की जांच हुई है. उन्होंने यूपी के सभी 75 जिलों में कोरोना की जांच के लिए एक लैब स्थापित करने की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि योगी सरकार को कोरोना की रोकथाम के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार के माडल से भी सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा है कि यूपी में कोविड और नॉन कोविड दोनों मरीजों को इलाज की समुचित सुविधा नहीं मिल रही है. संजय सिंह ने यूपी की आबादी को देखते हुए दो लाख कोरोना जांच प्रतिदिन किए जाने की भी मांग की है.



[ad_2]

Source