[ad_1]

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए शूटआउट में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी विकास दुबे (Vikas Dubey) के तीन करीबी रिश्तेदार और सहयोगी एनकाउंटर (Encounter) में ढेर हो चुके हैं. गैंग के दो गुर्गे पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हो चुके हैं. शुक्रवार की रात विकरू गांव में पुलिस टीम पर हमले के ठीक बाद शनिवार को पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय और चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया था.

वहीं बुधवार को हमीरपुर के मौदहा में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने उसके राइट हैंड अमर दुबे को भी ढेर कर दिया. इन तीनों के अलावा उसके करीब दयाशंकर अग्निहोत्री और श्यामू बाजपेयी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों को पैर में गोली लगी है.

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद से विकास दुबे के करीब तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से four पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए हैं. इनमें दो पिस्तौल उत्तर प्रदेश पुलिस के मारे गए सिपाहियों की है. आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश हत्याकांड में शामिल विकास के बेहद करीबी प्रभात उर्फ कार्तिकेय को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में कार्तिकेय शामिल रहा था. वहीं, फरीदाबाद के रहने वाले अंकुर और उनके पिता श्रवण को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एमपी के शहडोल से साले राजू खुल्लर को भी गिरफ्तार किया गया है.



[ad_2]

Source