[ad_1]

बता दें कि डाॅ. राकेश वर्मा सहित कुल 23 पीसीएस (PCS) अफसरों को संघ लोक सेवा आयोग की मंजूरी के बाद मई 2019 में आईएएस (IAS) संवर्ग में पदोन्नति दी गयी थी.

लखनऊ. यूपी सरकार में पीसीएस (PCS) से आईएएस (IAS) में प्रोन्नत किए गए एक अफसर ने आईएएस बनने से इनकार कर दिया है. जिसके बाद अफसर के प्रमोशन को निरस्त कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में यह बेहद अलग मामला देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश कैडर के पीसीएस अधिकारी डाॅ. राकेश वर्मा (Rakesh Verma) को हाल ही में प्रोन्नत करते हुए आईएएस संवर्ग में भेजा गया था.

दरअसल 1997 बैच के पीसीएस अफसर डाॅ. वर्मा को प्रोन्नति के उपरांत आईएएस का 2013 बैच अलॉट किया गया था. लेकिन राकेश वर्मा ने आईएएस में प्रोन्नत होने से मना कर दिया. उन्होंने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) को एक पत्र लिखकर कहा कि वह पीसीएस ही बने रहना चाहते हैं. उन्हें आईएएस में दी गई प्रोन्नति निरस्त कर दी जाए.

यूपी के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को Corona Positive, PGI में भर्ती

राकेश वर्मा के अनुरोध पर डीओपीटी ने उनकी तरक्की निरस्त करते हुए फिर से पीसीएस बना दिया. बता दें कि डाॅ. राकेश वर्मा सहित कुल 23 पीसीएस अफसरों को संघ लोक सेवा आयोग की मंजूरी के बाद मई 2019 में आईएएस संवर्ग में पदोन्नति दी गयी थी. यूपी की नौकरशाही में 90 के दशक में और उसके पहले भी कई ऐसे अफसर रहे हैं जिन्होंने आईएएस में जाने से मना कर दिया था. लेकिन डाॅ. राकेश वर्मा ऐसे पहले अफसर हैं, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने के बाद फिर से प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी) में वापस लौटे हैं.



[ad_2]

Source