[ad_1]

पेट्रोल पंप पर खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक तीनों लोग उस युवक को पीटते रहे. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए.

रायबरेली. रायबरेली (Raebareli) में पुलिस की लापरवाही (Police negligence) आम आदमियों पर लगातार भारी पड़ती जा रही है. जिले में कल हुए 2 मामलों में पुलिस का लचर रवैये सामने आया है. जिसमें कार्रवाई न होने से मामला इतना बढ़ गया कि एक मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को दखल देना पड़ा. इस मामले में आज एक इंस्पेक्टर को निलंबित (suspended) किया गया.

बेखौफ हैं अपराधी

पुलिस की तमाम कार्रवाई के बाद भी शहर के थाने अपना रवैया बदल नहीं रहे, जिसके चलते अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि वे किसी को भी कहीं भी दिनदहाड़े बिना किसी खौफ के पीट देते हैं. और जब पीड़ित पुलिस के पास जाता है तो वहां भी उसे न्याय नहीं मिलता. ऐसा ही एक मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने आया. यहां पर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर खड़े एक युवक को जमकर पीट दिया. लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की और अपना पल्ला झाड़ लिया.

दिनदहाड़े दबोच कर पीटामिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर मोहल्ले के रहने वाले मनीष सोनकर गुरुवार दोपहर गल्ला मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में ईंधन भरवाने पहुंचे थे. इसी दौरान उसी मोहल्ले के चमेला भवन के पास रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के रवि गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता और प्रेम पेट्रोल पंप पर बाइक के साथ अकेले खड़े मनीष को पीटना शुरू कर दिया. इससे पहले पेट्रोल पंप पर खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उस युवक को पीटते रहे. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. आखिर में जब बदमाशों का मन पिटाई से भर गया तो वह युवक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए. पीड़ित युवक जब कल अपनी फरियाद लेकर मिल एरिया थाने गया तो थाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायबरेली में अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं कि पुलिस इस तरह के मामलों पर तुरंत एक्शन नहीं लेती.



[ad_2]

Source