[ad_1]

पीएम मोदी का 29 साल पुरा एक वीडिया सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है वायरल वीडियो (Viral Video) साल 1992 के राम जन्मभूमि आंदोलन के समय का है.

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे. राम मंदिर के शिलान्यास समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan) का शुभ मुहूर्त 32 सेकेंड का है, जो दोपहर बाद 12 बजकर 44 मिनट eight सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड तक रहेगा. वहीं, अयोध्या को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. भूमि पूजन को लेकर अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश खुशी का माहौल है. सभी लोग अपने-अपने घरों में टीवी पर लाइव प्रसारण देख रहे हैं.

इसी बीच पीएम मोदी का 29 साल पुराना एक वीडिया सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है वायरल वीडियो (Viral Video) साल 1992 के राम जन्मभूमि आंदोलन के समय का है. वीडियो में युवा नरेंद्र मोदी को मुरली मनोहर जोशी और विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल के साथ रथ पर सवार देखा जा सकता है. इस दौरान युवा मोदी काफी खुश दिख रहे हैं. साथ ही अशोक सिंघल को मुरली मनोहर जोशी को गले लगाते हुए भी देखा जा सकता है. वहीं, अगली सीन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मोहर जोशी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक मंच पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. कहा जाता है कि जब लाल कृष्ण आडवानी ने राम रथ यात्रा शुरू की थी. तब मुरली मनोहर जोशी ने भी एकता यात्रा निकाली थी. उसी एकता यात्रा रथ में सवार होकर युवा नरेंद्र मोदी उनके साथ अयोध्या पहुंचे थे.

पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैंइसी बीच खबर है कि पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगे. वहीं, इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास अपने आवास से भूमि पूजन स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. वो अपने साथ चांदी की शीला लेकर निकले हैं, जिसके साथ मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा. इसके इलावा खबर है कि यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच गए हैं.



[ad_2]

Source