[ad_1]
उमा भारती (Uma Bharti) ने लिखा, ‘मैं मार्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बंधी हूं. मुझे राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
अयोध्या. राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरों में से एक उमा भारती (Uma Bharti) ने मंदिर निर्माण कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही थी. उन्होंने बुधवार को अपना इरादा बदलते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी. उमा भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘मैं मार्यादा पुरुषोत्तम राम (Maryada Purushottam Ram) की मर्यादा से बंधी हूं. मुझे राम जन्मभूमि न्यास (Ram Janmabhoomi Trust) के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इसलिए मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगी.’ बता दें कि राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह सरीखे नेता समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं रहेंगे.
मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बँधी हूँ । मुझे रामजन्मभूमी न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थली पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है । इसलिये मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूँगी । #RamMandirBhumiPujan
— Uma Bharti (@umasribharti) August 5, 2020
[ad_2]
Source

