[ad_1]

Sushant Singh Rajput Death Case: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर अब बिहार सरकार (Bihar Government) काफी गंभीर है. जबकि सुप्रीम कोर्ट में मुबई पुलिस की फजीहत के बाद बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर (Lalit Kishore) इस मामले पर पैनी नजर रखे हुए हैं.

पटना. दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले को लेकर बिहार सरकार (Bihar Government) काफी गंभीर है. बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर (Lalit Kishore) एक-एक मामले पर पैनी नजर रखे हुए हैं. माना यह जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामला अब बिहार सरकार के लिए नाक की लड़ाई बन गया है. इसलिए जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने तुरंत ही सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी. इसके बावजूद भी बिहार सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर सभी कानूनी प्रक्रियाओं पर अपनी नजर रखे हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सात दिन बाद करेगी सुनवाई
बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और रिया चक्रवर्ती के मामले की सुनवाई करते हुए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कड़े लहजे में इस आत्महत्या मामले में साक्ष्य नहीं मिटाने का निर्देश मुंबई पुलिस को दिया. साथ ही three दिन में अभी तक किए गए मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के जांच का रिपोर्ट सबमिट करने का आदेश दिया है. अगली सुनवाई 7 दिन बाद होगी.

सुप्रीम कोर्ट में मुम्बई पुलिस की हुई फजीहत महाधिवक्ता ललित किशोर के मुताबिक आज सर्वोच्च न्यायालय में महाराष्ट्र सरकार की काफी फजीहत हुई है. जिस तरह से मुंबई पुलिस का बिहार पुलिस के प्रति व्यवहार था उसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को फटकार लगाई. साथ ही तल्ख लहजे में यह भी कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस किसी भी तरह के साक्ष्य से कोई छेड़छाड़ ना करें. सर्वोच्च ने न्यायालय के मुताबिक अब मुंबई पुलिस इस मामले में बहुत हस्तक्षेप नहीं कर सकती है.

बिहार और मुम्बई पुलिस को तीन में रिपोर्ट देने को कहा
बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार के एसपी विनय तिवारी को क्‍वारंटाइन किए जाने पर नाराजगी जताई और इसे अव्यावहारिक माना. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और मुंबई पुलिस को three दिन में अब तक की हुई जांच की रिपोर्ट देने की बात कही. इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय यह फैसला करेगा कि जांच सीबीआई को देनी है या नहीं. हालांकि एडवोकेट जनरल के मुताबिक मुताबिक बिहार सरकार का पक्ष काफी मजबूत है.

मुम्बई पुलिस पर नहींं है भरोसा
गौरतलब है कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की ली थी. उनके कमरे में उनका शव एक कपड़े से लटका हुआ पाया गया था. उसके बाद से मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और प्रशंसकों को मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं रहा. इसके बाद बिहार पुलिस वहां गई, लेकिन मुम्बई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला. फिर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की, जिसे उन्‍होंने तुरंत स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी.



[ad_2]

Source