[ad_1]

UBSE Uttarakhand board end result 2020: इस साल देहरादून का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, सिर्फ़ 72.12%

देहरादून. उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट घोषित हो गया है. दसवीं में टिहरी के गौरव सकलानी ने टॉप किया है तो 12वीं में ऊधम सिंह नगर की ब्यूटी वत्सल टॉप पर पहुंची हैं. ब्यूटी को 500 में से 484 यानी 96.60% मार्क्स मिले हैं. ओवरऑल रिज़ल्ट की बात की जाए तो 12वीं में 80.26% बच्चे पास हुए हैं और दसवीं में 76.9% बच्चे. दसवीं में तीसरी पोज़ीशन पर तीन बच्चे हैं जबकि 12वीं में तीसरी पोजीशन पर 5 बच्चों ने जगह बनाई है. इसके अलावा बागेश्वर बागेश्वर ज़िले का पर्फॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है. 12वीं में 90% बच्चे बागेश्वर के पास हुए हैं.

बागेश्वर टॉपर, दून पिछड़ा

देहरादून का 12वीं में निराशाजनक रहा. यहां के 72.12 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए हैं. एडी एजुकेशन रामकृष्ण उनियाल कहते हैं कि देहरादून के पर्फॉर्मेंस पर ध्यान दिया जाएगा. वह यह भी कहते हैं कि हालांकि ज़िलों की पोजीशन भी घटती-बढ़ती रहती है. कभी कोई आगे होता है तो कभी पीछे.

12वीं के रिज़ल्ट में बागेश्वर जिले में 90% बच्चे पास हुए हैं और यह ज़िला टॉप पर रहा है. अल्मोड़ा की बात की जाए तो 86.55% बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं. इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में 75.10% बच्चे, नैनीताल में 82.22% चंपावत में 86.44% बच्चे इंटरमीडिएट में पास हुए हैं.

रुद्रप्रयाग रहा सेकेंड टॉपर

इस साल हरिद्वार का परफॉर्मेंस भी निराशाजनक रहा है. यहां 76.48% बच्चे ही 12वीं पास कर पाए हैं. उत्तरकाशी में जहां 12वीं में पिछले साल चॉपर रहे थे वहीं इस साल उत्तरकाशी का रिज़ल्ट सिर्फ़ 73.42% रहा. टिहरी का परफॉर्मेंस इस बार काफी बेहतर रहा 85.33% बच्चे यहां पास हुए हैं. पौड़ी में 82.90%, चमोली में 83.28% बच्चे पास हुए.

बागेश्वर के बाद यानी सेकेंड टॉपर रहा रुद्रप्रयाग ज़िला, जहां पर 89.55% बच्चे पास हुए. पिथौरागढ़  84.50 प्रतिशत बच्चे ओवरऑल पास हुए.



[ad_2]

Source