[ad_1]

Unlock 3.0: सूबे की योगी सरकार (Yogi Government) केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही नोटिफिकेशन जारी करती है. लेकिन माना जा रहा है कि जिन जिलों में संक्रमण के मामले ज्यादा हैं वहां कुछ रियायते नहीं मिलेगी.

लखनऊ. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने एक अगस्त से शुरू हो रहे अनलॉक फेज थ्री (Unlock 3.0) के लिए गाइडलाइन (Guideline) जारी कर दी है. 31 अगस्त तक के लिए जारी अनलॉक में कुछ शर्तों के साथ रात का कर्फ्यू हटा लिया गया है. साथ ही जिम व योग सेंटर अब सशर्त खुल सकेंगे. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही यूपी की योगी सरकार भी जल्द ही अनलॉक थ्री के लिए गाइडलाइन जारी करेगी. हालांकि सूबे की योगी सरकार केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार ही नोटिफिकेशन जारी करती है. लेकिन माना जा रहा है कि जिन जिलों में संक्रमण के मामले ज्यादा हैं वहां कुछ रियायते नहीं मिलेगी.

वर्तमान में यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन जारी है. जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार और ऑफिस खुल रहे हैं. हालांकि आवश्यक सेवाओं, मेडिकल स्टोर, मंदी व आर्थिक संसथान इस बंदी से दूर हैं. माना जा रहा है कि राज्य सरकार भी केंद्र की तरह ही रात्री कर्फ्यू में ढील दे सकती है. हालांकि कन्टेनमेंट जोन में पहले की भाँती ही सख्ती रहेगी. उम्मीद है गुरुवार शाम या फिर शुक्रवार तक राज्य सरकार अनलॉक फेज थ्री को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकती है.

केंद्र ने यह दी है छूट

बुधवार को केंद्र की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक रात में लगने वाला कर्फ्यू हटाने को कह दिया गया है. इसके साथ ही योग संस्थान और जिम 5 अगस्त से खुलेंगे. वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की अनुमति मिली है. किसी भी एक राज्य से दूसरे राज्य में लोग आ जा सकेंगे.  सामान ले जाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा.इन पर पाबंदी जारी

गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रखने का आदेश है. मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे.  सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य बड़े कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी. 31 अगस्त, 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा.



[ad_2]

Source