[ad_1]

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) के बिनोली क्षेत्र में यूपी पुलिस (UP Police) के सिपाही ने पहले तो अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या (Murder) की और उसके बाद खुद भी सुसाइड (Suicide) कर लिया.

बागपत. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) के बिनोली क्षेत्र में यूपी पुलिस (UP Police) के सिपाही ने पहले तो अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या (Murder) की और उसके बाद खुद भी सुसाइड (Suicide) कर लिया. युवक ने मकान में लगे पंखे पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है. सिपाही सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात था जो बीती 20 तारीख को छुट्टी पर अपने घर पहुंचा था. जिसके बाद शनिवार की देर रात उसने वारदात को अंजाम दिया. घटना के पीछे का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.

घटना थाना बिनौली के रंछाड गांव में देर रात हुई, जहां सोनू नाम के सिपाही ने घर की छत पर सो रही अपनी पत्नी साक्षी की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद खुद कमरे मे जाकर पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोनू तोमर 20 मार्च से गांव मे ही अपने परिवार के साथ रह रहा था. सोनू शराब पीने का आदी था, इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी मे रोजाना विवाद रहता था.

ये भी पढ़ें: CM अशोक गहलोत से नाराज़ 12 कांग्रेस विधायक पहुंचे दिल्ली, सचिन पायलट के साथ आज सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

झगड़ा के बाद वारदातपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की देर रात भी दोनों का झगड़ा हुआ. उसके बाद दोनों घर की छत पर जाकर सो गये. दोनों अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे, रात 12 बजे के बाद सोनू तोमर ने सो रही अपनी पत्नी की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद सोनू छत पर ही बने कमरे मे गया और कमरा अन्दर से बंद करके खुद ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है. दोनों के परिजनों और जान पहंचान वालों से पूछताछ की जा रही है.



[ad_2]

Source