[ad_1]

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सड़कें सुनी पड़ गई हैं. जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर दिख रहे हैं. हर चौक- चौराहों पर मुस्तैदी के साथ पुलिस तैनात है.

नोएडा. कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने एक बार फिर से लॉकडाउन (Lockdown) घोषित कर दिया है. यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से ही लागू हो गया है, जो  13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. वहीं, देर रात 10 बजते ही दिल्ली से लगने वाली सीमाओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी. खास कर नोएडा और गाजियाबाद से लगती सीमाओं पर पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया. पुलिस कड़ाई के साथ आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच कर रही है. इसका असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है.

लॉकडाउन की वजह से नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सड़कें सुनी पड़ गई हैं. जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. हर चौक- चौराहों पर मुस्तैदी के साथ पुलिस तैनात है. लॉकडाउन1.zero की तरह की पुलिस कड़ाई बरत रही है. हर आने-जाने वालों पर पुलिस की नजर है. यात्रियों की आईडी चेक करने के बाद सीमा के अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मैंने ई-पास के लिए आवेदन करने की कोशिश की, लेकिन यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए कोई विकल्प नहीं है.

शुक्रवार को कोविड-19 के 168 नए मामले सामने आए थे
दरअसल, बीते कुछ दिनों के अंदर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले में एकाएक उछाल आया है. अब नोएडा में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यदि पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब रोज सैकड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. यही वजह है कि योगी ने सरकार ने महज तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. बता दें कि नोएडा में शुक्रवार को कोविड-19 के 168 नए मामले सामने आए थे. इसी के साथ जिले में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,178 हो गई है,  जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 31 हो गई है. शुक्रवार को 125 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे.



[ad_2]

Source