[ad_1]

दरअसल बेटे के नाबालिग होने और एक तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे. इसके बाद कानपुर पुलिस ने साफ किया है कि विकास दुबे (Vikas Dubey) की पत्नी ऋचा से पुलिस पूछताछ कर रही थी.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है. इधर, विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर आने के बाद लखनऊ पुलिस ने गैंगस्‍टर विकास दुबे (Vikas Dubey) की पत्नी ऋचा और नाबालिग बेटे को छोड़ दिया है. कानपुर के एसएसपी  दिनेश कुमार पी ने बताया कि ऋचा की कोई भूमिका नहीं मिली है. वहीं वारदात के समय ऋचा मौके पर मौजूद नहीं थी. इसे पहले विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को पुलिस को लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से पकड़ा गया था. एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इसकी पुष्टि की है. उनका कहना है कि ऋचा (विकास दुबे की पत्नी) की कोई भूमिका नही मिली है. वह घटना के वक्त बिकरू में नहीं थी.

दरअसल बेटे के नाबालिग होने और एक तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे. इसके बाद कानपुर पुलिस ने साफ किया है कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा से पुलिस पूछताछ कर रही थी. चूंकि बेटा नाबालिग है, लिहाजा वह अपनी मां के साथ है. बेटे से कोई पूछताछ नहीं हो रही है.

उज्‍जैन में विकास दुबे हुआ था गिरफ्तार
यूपी का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था. मध्‍य प्रदेश पुलिस ने उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया था. उसे सड़क मार्ग से यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी. इससे पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुरुवार को एक व्यक्ति ने खुद को यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे बताने लगा था. बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर यह शख्स चिल्ला-चिल्ला कर ख़ुद को विकास दुबे बता रहा था. उसे फौरन मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी थी.Vikas Dubey Killed: योगी सरकार पर हमलावर विपक्षी दल, IPS अफसर ने पूछा- किसे बचाया जा रहा

बता दें कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया था. इस हमले में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद विकास दुबे अपने गुर्गों के साथ फरार हो गया था. 9 जुलाई को ही उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से विकास दुबे को पकड़ लिया गया. उसे कानपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी, तभी गाड़ी पलट गई और विकास दुबे हथियार छीनकर भागने लगा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे भी मारा गया है.



[ad_2]

Source