[ad_1]

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (COVID-19) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. पिछले 24 घंटे में 3578 नए मामले सामने आए हैं. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 70638 है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण पर काबू पाने के लिए योगी सरकार ने शनिवार और रविवार को रूप से लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की हैं. इसी बीच सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक महिला कॉन्स्टेबल ने सड़क पर दोस्तों के साथ गप्पे लड़ा रहे दारोगा की जमकर क्लास लगाई. दरअसल यूपी पुलिस में तैनात एक दारोगा लॉकडाउन के दौरान रात 10 बजे लखनऊ की सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ तफरीह कर रहे थे. इसी बीच महिला सिपाही ने सिविल ड्रेस में खड़े दारोगा से जब लॉकडाउन के नियमों का हवाला दिया और कहा कि इतने लोगों का एक साथ खड़ा होना ठीक नहीं है तो उनके सामने सिवाय सॉरी के कोई शब्द नहीं बचा.

उन्होंने अपना परिचय बताकर अपने दोस्तों के साथ निकल लिए. महिला सिपाही ने कहा कि लॉकडाउन में देर रात को इस तरह से सड़क पर भीड़ लगाना नियमों का उल्लंघन है. ये सभी 5-6 लोग मैडम की क्लास सुनते रहे और सिवाय सॉरी के अलावा इनके पास कोई शब्द नहीं था. मामला सामने आने के बाद यूपी के आईजी नवनीत सिकेरा ने ट्विटर पर लिखा है कि एक इंस्पेक्टर साहब अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉकडाउन में रात दस बजे गप्पे लड़ा रहे थे. इतने में एक महिला कांस्टेबल प्रीति सरोज स्कूटी से वहां पहुंची और सबकी बढ़िया क्लास लगा दी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (COVID-19) का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. पिछले 24 घंटे में 3578 नए मामले सामने आए हैं. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 70638 है, जबकि प्रदेश में 26204 एक्टिव केस हैं. प्रदेश में 42833 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना से 1456 लोगों की मौत हुई है. हालांकि इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है. पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई.



[ad_2]

Source