[ad_1]

UP Weather Alert: अनुमान के मुताबिक 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मिलाजुला मौसम रहने की उम्मीद है. कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. बाकी जगह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी लेकिन बारिश की गुंजाइश कम है.

लखनऊ. बारिश (Rain) को लेकर मौसम विभाग (Met Department) ने आज मंगलवार के लिए ताजा अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है. हालांकि प्रदेश में कहीं भी ज्यादा बारिश की संभावना से इनकार किया गया है. अनुमान के मुताबिक 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मिलाजुला मौसम रहने की उम्मीद है. कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. बाकी जगह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी लेकिन बारिश की गुंजाइश कम है.

अनुमान के मुताबिक ही सोमवार का दिन गुजरा. दो जगहों को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं दर्ज की गई. बरेली में 18.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि कानपुर में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के बाकी जिले सूखे ही रहे. कुछ ऐसा ही मौसम अगले तीन से चार दिनों तक रहने की संभावना है.

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को राहत की उम्मीद

बारिश कम होने से सबसे ज्यादा राहत पूर्वी यूपी और तराई के जिलों को मिलने की उम्मीद है. बता दें कि पूर्वाचल और तराई के 15 जिलों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. साढे तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. सिंचाई विभाग को उम्मीद है कि यदि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश में कमी रहती है तो नदियों का जलस्तर कम होगा. जिलों में जलभराव की जो स्थिति है उससे राहत मिलेगी. नदियों का जलस्तर कम होने से पानी दूसरे चैनल के माध्यम से निकल सकेगा. हालांकि बारिश में कमी के चलते गर्मी और उमस के हालात बिगड़ेंगे. वातावरण में नमी होने के कारण धूप निकलने के बाद तेज उमस से परेशानी बढ़ सकती है.



[ad_2]

Source