[ad_1]

लखनऊ. मौसम विभाग के ताजा अनुमान ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 20 जिलों के लिए चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक पूर्वांचल के 20 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है. मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इस दौरान शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है. जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है उनमें प्रयागराज (Prayagraj) , प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर रायबरेली और फतेहपुर शामिल हैं .

मौसम विभाग का अगला अनुमान दोपहर बाद किसी समय जारी किया जाएगा. दूसरी तरफ पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के कुछ जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है. इसके तहत मथुरा अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर हल्की बारिश संभव है. जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है वहां आकाशीय बिजली से भी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें- N95 मास्क को अब दोबारा किया जा सकेगा रीयूज़, IIT दिल्ली ने किया अनोखा इनोवेशन

20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैंबता दें कि शनिवार को मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, गोहाना, गन्नौर, बड़ौत, सोनीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोदीनगर, बिजनौर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, बुलंदशहर और हाजीपुर जिले के अधिकांश स्थानों पर अगले दो घंटे में बारिश होने की संभावना है. साथ ही मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, अलीगढ़, नरोरा, सहसवान, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और  गाजियाबाद में भी अगले दो घंटे में बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

तापमान में भी गिरावट
वहीं, शुक्रवार की रात को बारिश और आंधी के साथ ही दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के तापमान में भी कुछ गिरावट महसूस की गई थी. दिन तक चल रही लू सी हवाएं देर रात ठंडी हो गई थीं और लोगों ने चैन की सांस ली. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन अब दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. साथ ही इस दौरान धूल भरी हवाएं भी चलने की संभावना है.



[ad_2]

Source