[ad_1]

डीसीपी (DCP Traffic) ट्रैफिक राजेश एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश पर पहली बार जिले में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है.

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में अब ट्रैफिक (Traffic Police) पुलिस की कमान महिला पुलिसकर्मियों के जिम्मे होगी. शुक्रवार शाम से ही सेक्टर-15 की लाल बत्ती पर four महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. बता दें इससे पहले महिला पुलिस कर्मी ट्रैफिक विभाग के ऑफिस में तैनात रही हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब इंफोर्समेंट के दौरान महिला कर्मी चौराहों पर दिखाई देंगी और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाएंगी. बाद में धीरे-धीरे अन्य चौराहों पर भी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

डीसीपी ट्रैफिक राजेश एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश पर पहली बार जिले में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है. महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है. पीक ऑवर में four महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी चौराहों पर महिलाओं की तैनाती की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Gonda Kidnapping Case: किडनैपर्स ने मांगी थी four करोड़ की फिरौती, पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया, महिला सहित 5 गिरफ्तार

डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक लॉकडाउन पीरियड के दौरान four महिला पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई थी. इससे पहले जिले में महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी ऑफिस में काम किया करती थी. लेकिन अब महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की तैनाती चौराहों पर की गई है.“प्रमुख चौराहों पर दिखाई देंगी महिलाएं”
आपको बता दें इससे पहले महिला पुलिस कर्मी ट्रैफिक विभाग के ऑफिस में कार्यरत थी. लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब इंफोर्समेंट के दौरान महिलाएं चौराहों पर दिखाई देंगी और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराएंगी.

(रिपोर्ट- पवन कुमार गौड़)



[ad_2]

Source