[ad_1]

Uttarakhand Board Class 10th 12th results 2020: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में पिछले साल दसवीं का रिजल्ट 76.43 तो 12वीं का परिणाम 80.13 प्रतिशत रहा था.

देहरादून. उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आज बुधवार 29 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी होंगे. बोर्ड मुख्यालय रामनगर से रिजल्ट अनाउंसमेंट के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी मौजूद रहेंगे. इस साल बोर्ड एग्जाम में 2 लाख 71 हज़ार 690 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से इनमें 12वीं में 1 लाख 31 हज़ार 301 और हाईस्कूल में 1 लाख 50 हज़ार 389 स्टूडेंटस ने एग्जाम दिया था. ऐसे में जबकि सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार पास प्रतिशत क्या रहता है और टॉप कौन करेगा, हम आपको पिछले साल के रिजल्ट का रिपोर्ट कार्ड दिखा रहे हैं.

2019 में ऐसा था दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड के पिछले साल के दसवीं और बारहवीं के नतीजों की बात करें तो दसवीं का रिजल्ट बारहवीं के मुकाबले कम रहा था. जहां हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम में कुल 76.43 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 80.13 दर्ज किया गया था. 10वीं और 12वीं दोनों में ही लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा था.

दसवीं में अनंता ने किया टॉप, हासिल किए 99 फीसदी अंक
साल 2019 में 10वीं में एसवीएमआईसी नथुवाला देहरादून की अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंक लेकर हाईस्कूल टॉप किया था. वहीं ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल ने 98.60 प्रतिशत पाकर सेकंड पोजिशन हासिल की, जबकि सितारगंज ऊधमसिंह नगर की सुरभि गहतोड़ी ने तीसरे स्थान के लिए 98.40% अंक हासिल किए.

ये भी पढ़ें
UBSE Board 10th, 12th Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की ये हैं 10 खास बातें
RBSE 10th Result 2020: राजस्थान 10वीं के 11 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी, 80.63% पास

12वीं में शताक्षी का जलवा, 98 फीसदी अंकों के साथ बनीं टॉपर

आगे पढ़ें



[ad_2]

Source