[ad_1]

पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जिले के झूला गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है. गांव में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है.

चमोली. उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भूस्खलन Landslide) से सड़क जाम हो गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार सुबह चमोली जिले के गौचर में ITBP कैंप के पास यह भूस्खलन हुआ है. कहा जा रहा है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भड़भड़ाकर सड़क पर गिर गया, जिससे बद्रीनाथ राजमार्ग (Badrinath Highway) अवरुद्ध हो गया है. वहीं, सड़क पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है. अब हाइवे को खाली करने की कार्रवाई चल रही है.

वहीं, पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जिले के झूला गांव में बादल फटने (Cloud Burst) की घटना सामने आई है. गांव में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है. साथ ही कहा जा रहा है कि बादल फटने से 5-6 घर भी प्रभावित हुए हैं. वहीं, सूचना के बाद एसडीआरएफ टीन मौके पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

बादल फटने की वजह से तांगा गांव में भारी तबाही मच गई थी
बता दें कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल भटने के मामले बढ़ जाते हैं. बीते हफ्ते पिथौरागढ़ में बादल फटने की वजह से तांगा गांव में भारी तबाही मच गई थी. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस की टीमों ने मिलकर कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया था. तब मलबे से 5 शवों को बरामद कर लिया था.

वहीं, 6 लोग लापता बताए जा रहे थे, जिनकी तलाश की जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से 11 लोग भारी मलबे में दफ़न हो गए थे. स्थानीय विधायक हरीश धामी के साथ डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया. विधायक हरीश धामी ने पूरे आपदा प्रभावित गांव को विस्थापित करने की मांग की थी.



[ad_2]

Source