[ad_1]

बता दें कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे (Vikas Dubey) ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया था. इस हमले में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे.

दिल्ली/उन्नाव. उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने शुक्रवार सुबह मार गिराया. वहीं बचाव में बीजेपी के नेता भी उतर आए हैं. उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि अपराधी कि पुलिस आरती तो करेगी नहीं. उन्होंने कहा कि यह जो एनकाउंटर हुआ है उसको लेकर मैं योगी सरकार की प्रशंसा करता हूं. साक्षी महराज ने कहा कि विपक्ष जिस तरीके से एकाउंटर पर सवाल उठा रहा है, उसके लिए मैं यह बोलूंगा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे. क्या विकास जैसे अपराधी की आरती उतारने चाहिए थी. विपक्ष यह बताएं हमको जब विकास दुबे पुलिस की को रिवाल्वर छीन कर गोली चला रहा था, तो क्या उसकी हम आरती उतार कर पूजा करते.

बता दें कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया था. इस हमले में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद विकास दुबे अपने गुर्गों के साथ फरार हो गया था.

Vikas Dubey Encounter: योगी सरकार के बागी मंत्री राजभर बोले- जिसका था अंदेशा वही हो गया

कौन था विकास दुबेहिस्ट्रीशीटर विकास दुबे साल 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. साल 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कलेज के सहायक प्रबंधक सिद्घेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था. कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही साल 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप था.

Vikas Dubey Encounter : बेटे की मौत के बाद मां सरला देवी ने खुद को किया घर में बंद, मीडिया से बनाई दूरी

साल 2004 में केबल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी विकास आरोपी था. 2001 में कानपुर देहात के शिवली थाने के अंदर घुसकर इंस्पेक्टर रूम में बैठे तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता संतोष शुक्ल को गोलियों से भून दिया था. कोई गवाह न मिलने के कारण केस से बरी हो गया था.

उज्‍जैन से गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे
यूपी का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था. मध्‍य प्रदेश पुलिस ने उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया था. उसे सड़क मार्ग से यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी. इससे पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में गुरुवार को एक व्यक्ति ने खुद को यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे बताने लगा था. बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर यह शख्स चिल्ला-चिल्ला कर ख़ुद को विकास दुबे बता रहा था. उसे फौरन मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी थी.

(इनपुट- प्रीति/ दिल्ली)



[ad_2]

Source