[ad_1]

Vikas Dubey Killed: विकास दुबे (Vikas Dubey) को ले जा रहा वाहन काफ‍िले की दूसरी गाड़ियों से आगे बढ़ गया था. दूसरी तरफ, मीडिया वालों को रोकने के कुछ ही मिनट बाद गोलियों के चलने की आवाज़ें आने लगीं.

नई दिल्ली. जब यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) कानपुर शूटआउट (Kanpur Shootout) के मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश से लेकर चली, तभी से मीडिया वाले भी उन्‍हें फॉलो कर रहे थे. मीडियाकर्मी कानपुर तक भी पीछे-पीछे आए, लेकिन जहां एनकाउंटर (Encounter) हुआ, उससे एक किलोमीटर पहले मीडिया की गाड़ियों को रोक दिया गया था. उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया, लेकिन विकास दुबे (Vikas Dubey) को ले जा रही और कुछ दूसरी गाड़ियां आगे बढ़ गईं. इधर, जैसे ही मीडिया को रोका गया तो कुछ ही मिनट बाद गोलियां चलने की आवाज़ें आने लगीं. जैसे ही गोलियों की आवाज़ें आना शुरू हुईं तो उसके बाद मीडिया वालों की गाड़ियों को जाने दिया गया.

एसटीएफ की पिस्टल छीनने की भी हुई कोशिश
कानपुर शूटआउट के आरोपी विकास दुबे को यूपी पुलिस मध्य प्रदेश से कानपुर ला रही थी. इसी दौरान खराब मौसम के चलते पुलिस की गाड़ी पलट गई. इसी गाड़ी में विकास दुबे बैठा हुआ था. पुलिस का कहना है कि गाड़ी पलटते ही विकास दुबे ने भागने की कोशिश की. इसी दौरान विकास को रोकने के लिए पुलिस ने गोली चला दी. गोली से विकास घायल हो गया है. उसे अस्पताल ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें- शूटआउट वाली रात 5 किमी तक साइकिल से भागा था विकास दुबे, यहां पहुंचकर ली थी बाइक!Kanpur Encounter: गैंगस्टर विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद कौन बनेगा लखपति…

पता चला है कि गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की. इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे. पुलिस के अनुसार, विकास दुबे ने भागते हुए फायरिंग कर दी. इसे देख पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की. सूत्रों के अनुसार, विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद यह घटना हुई. पता चला है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके अगल-बगल में कमांडो बैठे थे.



[ad_2]

Source