[ad_1]

पटना. मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological heart) ने बिहार के कई जिलों में eight से 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जारी अलर्ट में कहा गया है कि बागमती बेसिन में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) होगी जिससे कई इलाकों में बाढ़ (Flood) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसके तहत पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर एवं बांका जिले में चेतावनी जारी की है. इसी क्रम में मौसम विभाग ने बुधवार के लिए रोहतास के सासाराम, शिवसागर, सासाराम सदर, तिलौथू प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना, मुंगेर और कटिहार में आंधी और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने बारिश के वक्त लोगों को घरों से न निकलने की अपील की है, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहता है. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘INDRAVAJRA’ ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें, जिससे वज्रपात की चेतावनी समय रहते प्राप्त की जा सके.

200 से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि बिहार में इस मानसून सीजन में 200 से अधिक लोगों की जान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जा चुकी है. मंगलवार को ही बिहार में 7 लोग वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. इसी तरह सोमवार को भी eight लोग आकाशीय बिजली की जद में आ गए थे. पिछले 25 जून को एक दिन में ही 107 लोगों को वज्रपात में जान गंवानी पड़ी थी.अलर्ट पर जल संसाधन विभाग

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में जुलाई तक बारिश जारी रहेगी, क्योंकि मानसून राज्य में पूरी तरह से सक्रिय है. वहीं, 12 जुलाई तक बागमती बेसिन में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे प्रदेश में बाढ़ का खतरा भी उत्पन्न हो गया है. हालांकि, इसको लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में है और एहतियात के सभी कदम उठा रही है. इसी क्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर इस बात की जनकारी भी साझा की है.

गौरतलब है कि मानसून की सक्रियता बढ़ऩे से बुधवार से राज्य में बारिश में तेजी आने के आसार हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है. मंगलवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हुई. वर्तमान में मानसून की टर्फ लाइन झारखंड से गुजर रही है, जिस कारण बिहार में बारिश सामान्य बात है, लेकिन नेपाल में हो रही तेज बारिश से बिहार में बाढ़ का भी खतरा है.



[ad_2]

Source