किसान संगठन ने चिल्ला बार्डर पर धरना खत्म करने का फैसला किया

[ad_1]

किसान संगठन ने चिल्ला बार्डर पर धरना खत्म करने का फैसला किया

चिल्ला बार्डर पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया और रास्ता आवागमन के लिए खोल दिया गया.

नोएडा:

नोएडा (Noida) को दिल्ली (Delhi) से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को शनिवार देर रात फिर से खोल दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चिल्ला बार्डर (Chilla Border) पर किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते एक दिसंबर से नोएडा-दिल्ली लिंक रोड अवरुद्ध था.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

नोएडा के उप पुलिस आयुक्त (DCP) राजेश एस ने देर रात बताया, ‘‘किसान प्रदर्शन स्थल को खाली करने के लिए राजी हो गए और सड़क पूरी तरह से फिर से खुल जाएगी. कुछ प्रदर्शनकारी वहां अभी भी हैं लेकिन वे जल्द ही इसे खाली कर देंगे.”

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद हम लोगों ने चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर अखंड रामायण का पाठ हो रहा है और रविवार को उसका समापन हो जाएगा. उसके बाद पूरे मार्ग को खोल दिया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

[ad_2]

Source hyperlink