
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
Delhi Coronavirus Update : दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 6 लाख के पार पहुंच गए हैं. राजधानी में अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. दिल्ली में पहली बार रिकवरी रेट 95 फीसदी के पार हुआ, ये आंकड़ा अब 95.23 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं कोरोना के 2 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ कोरोना संक्रमण दर Three फीसदी से भी नीचे आ गई है. संक्रमण दर की बात करें तो यह 2.46 फिसदी पहुंच गई है. जो कि अब तक की सबसे कम दर है.
यह भी पढ़ें
राजधानी में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार से कम हो गई है. दिल्ली में अभी 18,753 एक्टिव मरीज है. दिल्ली में four सितम्बर के बाद से सक्रिय मरीजों की सबसे कम संख्या. एक्टिव मरीजों की दर भी अब तक के सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है यह घटकर 3.11 फीसदी हुई.
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1575 नए केस सामने आए हैं इसके साथ ही मरीजों का कुल आंकड़ा 6 लाख 1 हजार 150 पहुंच गया है. दिल्ली में 24 घंटे में 61 मरीजों की मौत हुई है और राजधानी में मौत का कुल आंकड़ा 9874 पहुंच गया है. इसके साथ ही 24 घंटे में 3307 मरीज ठीक हुए, इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 5,72,523 हो गया है.
पिछले 24 घंटे 64,069 टेस्ट में हुए , टेस्ट का कुल आंकड़ा 70,05,476 (29,441 RTPCR टेस्ट और 34,628 एंटीजन टेस्ट) सक्रिय मरीजों की संख्या 18,753 और कोरोना डेथ रेट- 1.64 फीसदी है. होम आइसोलेशन में मरीज- 11,541 (7 सितम्बर के बाद से सबसे कम) वहीं कंटेंमेंट जोन्स की संख्या अब 6430 है.
दिल्ली में घर-घर सर्वे ने दी बड़ी राहत, हालात में सुधार के संकेत

