[ad_1]

इसके साथ ही एसएसपी (SSP) ने मामले की जांच को थाना विजयनगर (Vijay Nagar) से हटाकर थाना कोतवाली स्थानांतरित (Transfer) कर दिया है.

गाजियाबाद. गाजियाबाद (Ghaziabad) में हुई पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विजय नगर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. इस मामले में सीओ प्रथम को विक्रम जोशी हत्याकांड की जांच सौंपी गई थी, उन्होंने जांच के बाद पाया कि मामले में थानाध्यक्ष विजयनगर की 16 तारीख से लेकर 20 तारीख तक (जब हत्या हुई थी) मामले में उचित पर्यवेक्षण की कमी पाई गई. समय से निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई न करना पाया गया है.

इसके साथ ही एसएसपी ने मामले की जांच को थाना विजयनगर से हटाकर थाना कोतवाली स्थानांतरित कर दिया है. इंस्पेक्टर विजय नगर के निलंबन के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थानाध्यक्षों का फेरबदल भी किया है. इनमें शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी देवेंद्र बिष्ट को विजयनगर थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं गैर जनपद से आए इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा को थानाध्यक्ष सिहानी गेट बनाया गया. इंस्पेक्टर सिहानी गेट दिलीप बिष्ट को पुलिस लाइंस भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का रास्ता साफ, HC ने खारिज की याचिका

दिलीप बिष्ट के डेढ़ माह के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण की कमी के चलते जिसमें वैगनआर लूट, विभिन्न छिनैतियां और अपहरण आदि मामले घटित होना पाए गए हैं, जिस कारण उनको लाइन हाजिर किया गया है. दिलीप बिष्ट के ही सिहानी गेट थाने इलाके से एक व्यापारी का किडनैप हुआ था, जो अभी तक नहीं मिल पाया है, इसलिए इन्हें भी लाइन हाजिर किया गया.three चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर 

कई दुकानों में चोरी के लिए चौकी इंचार्ज शास्त्री नगर लाइन हाजिर किए गए है. वहीं हाल-फिलहाल चिरोड़ी में हुए आपराधिक घटना के लिए चौकी इंचार्ज चिरोड़ी भी कार्रवाई हुई है. मोरटा क्षेत्र में गत कुछ माह में हुए आपराधिक मामलों में चौकी इंचार्ज मोरटा को भी लाइन हाजिर दिया है. बता दें कि पत्रकार विक्रम जोशी को बीते सोमवार को बदमाशों ने 20 जुलाई को मारपीट के बाद गोली मार दी थी. अस्पताल में उपचार के दौरान पत्रकार विक्रम जोशी ने दम तोड़ दिया था.

(रिपोर्ट- शक्ति सिंह)



[ad_2]

Source