[ad_1]

डीएम सुहास एल वाई ने कहा कि प्रतिदिन तीन हजार लोगों की एन्टीजन टेस्टिंग (Corona Testing) की जा रही है. पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की 1500 सौ टीमें काम कर रही हैं.

नोएडा. जनपद गौतमबुद्धनगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों (Corona Cases) पर डीएम सुहास एल वाई गंभीर हैं. जिला प्रशासन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए डोर टू डोर स्क्रिनिंग अभियान (Door to Door Screening Campaign) चला रखा है. साथ ही कम्युनिटी संक्रमण को रोकने के लिए भी डीएम ने माइक्रो लेवल पर प्लान बनाया है. इसी क्रम में वाकिंग डिस्टेंस पर टेस्ट सेंटर बनाने के आदेश दिए गये हैं.

न्यूज- 18 से खास बातचीत में डीएम ने कहा कि प्रतिदिन तीन हजार लोगों की एन्टीजन टेस्टिंग की जा रही है. पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की 1500 सौ टीमें काम कर रही हैं. इस टीम में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. टीम पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर स्क्रिनिंग टेस्ट कर रही है. लोग से पूछा जा रहा है कि उन्हें बुखार, खासी या सांस लेने में कोई दिक्कत तो नहीं है. अगर किसी को इसमें से कोई शिकायत होती है तो उसे तत्काल टेस्ट कर अस्पताल भेजकर आइसोलेट किया जाता है. इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारन्टीन किया जाता है.

डीएम ने बताया,’ हमलोगों की कोशिश है कि कोरोना वायरस के चेन को ब्रेक किया जाए. इसलिए जोर एन्टीजन टेस्टिंग पर है. इससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टेस्ट हो पा रहा है. टेस्ट में पॉजिटिव आने पर पीड़ित को इलाज के लिए भेजा जाता है. अस्पतालों को मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिये गये हैं.’

डीएम के मुताबिक गत 2 जुलाई से पूरे जनपद में हर रोज तीन हजार से अधिक टेस्ट किया जा रहा है. एक सप्ताह में 20 हजार से अधिक टेस्टिंग हो चुकी है. प्रशासन का फोकस अधिक से अधिक मरीजों को चिन्हित कर उसे आइसोलेट करना है. जिससे वायरस के चेन को तोड़ जा सके.



[ad_2]

Source