[ad_1]

छपरा में डकैतों के कहर का शिकार हुए डॉक्टर डी के बोस होम्योपैथ के डॉक्टर हैं. उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है.

छपरा. बिहार के छपरा (Chapra) में डकैतों ने पुलिस की वर्दी में तांडव मचाया है. घटना जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा की है जहां डकैतों (Dacoits) ने पुलिस की वर्दी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. रात को 12 बजे के आस पास पांच डकैत जिनमें से कुछ पुलिस की वर्दी में थे ने डॉ डी के बोस जो कि होम्योपैथ के डॉक्टर (Homeopath Doctor) के घर पहुंचे और कॉल बेल बजाकर दवा लेने की बात की. पुलिस की वर्दी देख उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोल दिया.

घर में घुसते ही तान दी बंदूक

अंदर घुसने के बाद डकैत कहने लगे कि हमलोग थाने से आये हैं और तुम घर मे अवैध हथियार रखे हो जांच करना है. इसके बाद डकैतों ने डॉक्टर की कनपटी पर पिस्तौल सटाते हुए पूरे घर को खंगाला जिसमें 15 से 20 हज़ार नगदी, सोने की जेवर, लैपटॉप, three मोबाइल लेकर फरार हो गए. घर से निकलते वक्त अपराधियों की पिस्टल की एक गोली नीचे गिर गई जो पुलिस को मिली है. पांचो डकैतों की उम्र करीब 20 से 25 की बीच बताई जा रही है.

मामले की जांच में लगी पुलिसमामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच के लिए पहुंची. भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन कर रही है. हाल के दिनों में सूबे में अपराधियों के हौसले बढ़े हैं और अपराधी लूट चोरी जैसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं. छपरा में लंबे समय बाद इस तरह की घटना सामने आई है जब पुलिस के वर्दी में लूटेरे घटना को अंजाम देने पहुंचे हैं.

इनपुट- संतोष गुप्ता



[ad_2]

Source