[ad_1]

एसपी (SP) अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि गांव में शांति का माहौल है.

lप्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में शनिवार देर रात एक रिटायर्ड दारोगा ने भतीजों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी. गोली लगने से भतीजा संजय कोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मनोज कोरी घायल हो गया. जिसको आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्रयाजराज रेफर कर दिया. वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद आरोपी रिटायर्ड दारोगा डाकुओं की तरह बंदूक और गोली लिए घर और आसपास घूमता रहा. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर एक घंटे तक बंधक बनाए रखा, पुलिस के पहुंचने पर उसे सौप दिया.

जानकारी के मुताबिक अंतू थाना क्षेत्र के भजन गांव निवासी संजय कुमार कोरी (40) दो दिन पहले मुंबई से घर आया था. शनिवार की रात उसका अपने सगे चाचा रामखेलावन से जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी. दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चाचा ने अपने भतीजे को लाइसेंसी असलहा से गोली मार दी. गोली उसके सीने में जा लगी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढे़ं- कानपुर पुलिस का कारनाम: किडनैपर्स को पकड़ने की जगह अगवा हुए युवक के भाई को दी थर्ड डिग्री

सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ सीओ सिटी अभय पांडे भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि गांव में शांति का माहौल है.



[ad_2]

Source